छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरी की घटना घटित हुई है। जिसमें एक सूने घर के पीछे का ग्रील तोड़कर चोरों ने घर में रखे तिजोरी को पार कर दिया। जब तिजोरी का लाॅक नहीं खुला तो उसे झाड़ियों में फेंककर चोर फरार हो गए। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेंड्स काॅलोनी के मकान नंबर 19 में रहने वाला आलोक अग्रवाल 37 साल पूरे परिवार के साथ शनिवार को अपने घर में ताला बंद कर निजी काम से रायपुर गया था। सोमवार को उसे वापस लौटना था। ऐसे में उसने अपनी काम वाली बाई को घर की सफाई करके रखने की बात कही। जब काम वाली बाई सफाई करने के लिए दोपहर में पहुंची, तो बाहर में ताला लगा है, जिसे खोलने का प्रयास की तो दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से नहीं खुला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी आलोक को दी, तो उसने अपने रिस्तेदार को भेजा। तब रिस्तेदार वहां पहुंचे और घर के पीछे गए, तो जानकारी मिला कि पीछे की खिड़की का ग्रील टूटा हुआ है और जब वे खिड़की से अंदर गए तो देखा कि सब सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस को दी गई सूचना
बताया जा रहा है कि चोरों ने यहां से तिजोरी को उठाकर ले गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जहां आज घर के पीछे जब जांच किया जा रहा था, तो वहां झाड़ियों में तिजोरी मिली।
घर के पीछे से तिजोरी बरामद
जिसे चोरों द्वारा खोल नहीं पाने से वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। ऐसे में पुलिस ने तिजोरी को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसमें करीब ढाई लाख कैश और लगभग 50 तोला सोने चांदी के जेवरात व सामान थे। वहीं आंकलन के बाद स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।


