छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का दल हर रात फसलों को नुकसान कर रहा है। जहां सोमवार की रात भी जंगल से निकलकर हाथियों का दल काफरमार परिसर के कुरू में पहुंच गया और यहां 20 किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा अमलीडीह और कांटाझरिया में भी फसल नुकसान किया है। पिछले कुछ दिनों से 50 हाथियों का दल छाल रेंज के बंगरसुता से खरसिया रेंज में पहुंच रहा है। सोमवार की रात को भी जंगल से निकलकर यह काफरमार परिसर के कुरू गांव तक पहुंच गया। यहां मनिरों बाई राठिया, चमरीन बाई राठिया, नीराबाई, भूदेव राठिया, तुलाराम, रामकुमारी, पुनीराम, छबीलाल, चंद्रमोती, लगन सिंह, कन्हैया राम, अशोक, संतोष समेत 20 किसानों के खेतों घुसकर फसलों को रौंद दिया है। इसके अलावा घरघोड़ा रेंज के अमलीडीह में 6 किसानों और रायगढ़ रेंज के कांटाझरिया में 2 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। रात में जागने की मजूबरी
बताया जा रहा है कि हाथियों के आने जानकारी शाम होने के बाद ग्रामीणों को मिलने लगती है। इसके बाद गांव तक हाथी न पहुंच सके, इसके लिए घरों के बाहर आग जलाया जा रहा है। साथ ही रात में जब हाथी खेतो तक आ जाते हैं, तो ग्रामीणों को रतजगा करने की मजबूरी बनी हुई है। कई बार खेतों से भगाने के लिए हल्ला भी किया जाता है, लेकिन वे वहीं डटे रहते हैं। 2 दिनों से कर रहे नुकसान
खरसिया रेंज के काफरमार में हाथियों का दल दो रात से नुकसान कर रहा है। रविवार की रात को काफरमार में कैलाश राम, गजट सिंह राठिया, बलदेव राठिया, भूपत राठिया और पवन कुमार की फसलो को बर्बाद किया। वहीं सोमवार की रात को 20 किसानों का फसल चौपट हो गया।


