छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने एक बार फिर से किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। 22 नवंबर की रात 34 हाथियों का दल में जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचा। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों व वन अमला को लगी, मौके पर पहुंचकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन हाथी रात भर डटे थे और ग्रामीण आग जलाकर निगरानी करते रहे। वन मंडल रायगढ़ के तमनार रेंज में पिछले कुछ दिनों से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहां बीती रात हाथियों का दल सामारूमा व सराईपाली बीट के हर्राडीही गांव में पहुंचा। यहां कुछ किसानों की फसल को नुकसान करने के बाद हाथियों का दल जामडबरी और सामारूमा में पहुंचे और खेतों में घुसकर 10 किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों और वनकर्मियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए और हाथियों को भगाने के लिए काफी प्रयास किया। रात भर निगरानी करते रहे इसके बाद भी हाथी रात भर भागे नहीं और वहीं डटे रहे। ऐसे में ग्रामीण व वनकर्मियों ने आग जलाकर रात भर वहीं निगरानी करते रहे। सुबह होने से पहले हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चले गया। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल यह सड़कों पर भी आ रहा है। घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में भी नुकसान तमनार रेंज के अलावा घरघोड़ा रेंज में भी हाथियों ने 2 किसानों की फसल बर्बाद की है। रायगढ़ वन मंडल में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसमें तमनार रेंज में 34 हाथी, रायगढ़ के पड़िगांव में 2, घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर बीट में 3 और कमतरा में 1 किसान का फसल बर्बाद हुई है।


