रायगढ़ में हाथियों ने 15 किसानों के फसल को रौंदा:रात में जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच रहे, जिले में 133 हाथी कर रहे विचरण

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रात के अंधेरे में हाथी जंगल से निकलकर गांव के करीब तक पहुंच रहे हैं। बीती रात भी हाथी जिले में 15 किसानों के फसल को अपने भारी भरकम पैरो से रौंद कर बर्बाद कर दिया है। जिसके नुकसान का आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी सारढाप व कंटगडीह बस्ती के करीब पहुंच गया। इसके बाद ग्रामीणों के खेत में घुसकर फसलों को रौंदने व खाने लगा। बताया जा रहा है कि सारढाप में ओम कुमार राठिया, उलस राम राठिया व पवन कुमार राठिया के धान फसल को हाथी ने बर्बाद किया है। इसके अलावा कंटगडीह में त्रिलोचन के द्वारा लगाए गए तरबूज के फसल को काफी मात्रा में नुकसान पहुंचाया है। हाथी के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथी देर रात तक खेतों में था और बाद में वापस छाल रेंज की ओर चले गया। धरमजयगढ़ में 11 किसानों का फसल नुकसान
बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ में हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। यहां 11 किसानों के फसल को हाथी दल ने बर्बाद किया है। इसमें धरमजयगढ़ वन मंडल के सागरपुर में 5 किसान, बेहरामार में 4 किसान व सिंघीझाप में 2 किसानों के फसल को नुकसान पहुंचाया है। सुबह वनकर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने में जूट गए हैं।
रायगढ़ के जंगल में 133 हाथी
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ व धरमजयगढ़ वन मंडल में 133 हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें रायगढ़ में 26 व धरमजयगढ़ वन मंडल में 107 हाथी हैं। जिसमें नर 44, मादा 61 व शावक 28 की संख्या में हैं। जिस पर विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में ग्रामीणों को नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *