रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:6 दिनों में 3 की गई जान; नदी ने डूबने से शावक ने तोड़ा था दम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण खेत की ओर गया था, तभी अचानक उसका सामना हाथी से हो गया। जिले में 6 दिनों में हाथी के हमले से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और एक ग्रामीण घायल हो चुका है। वहीं एक हाथी शावक की भी जान जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पानीखेत का रहने वाला महेत्तर राठिया (55) बुधवार की शाम को अपने खेत की ओर गया था। तभी जंगल से निकलकर एक हाथी आ गया और अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट पहुंची। जिसके बाद उसने चीख-पुकार मचाई, तो हाथी वापस जंगल की ओर चले गया। मामले की जानकारी जब मेहत्तर राठिया के परिजनों को लगी, तो तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मामले में वन अमला आगे की कार्रवाई में जुटा है। 6 दिनों में 3 की मौत जिले में 2 वन मंडल है और दोनों ही वन मंडल को मिलाकर 6 दिनों में हाथी के हमले से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और एक ग्रामीण घायल हो चुका है। जिसमें पहली घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र में शनिवार की रात को हुई। जहां गमेकेला गांव में घर के बाहर सो रही 2 महिलाओं को हाथी ने मार दिया था और एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। इसके अलावा 2 दिन पहले घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में एक शावक की मौत हो गई थी। हाथियों पर निगरानी की जा रही इस संबंध में घरघोड़ा रेंजर चंद्र कुमार राठिया ने बताया कि हाथी के हमले के बाद ग्रामीण को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है और हाथियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *