रायगढ़ में हाथी के हमले से वृद्ध की मौत:लकड़ी बिनने जंगल गया था, शाम को घर नहीं लौट, चुहकीमार जंगल की घटना बताई जा रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथी ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह के समय वह लकड़ी बिनने के लिए जंगल गया था और शाम तक जब वह नहीं लौटा। तब घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई। मामला छाल रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक चुहकीमार का रहने वाला गंगाराम सारथी 80 साल रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घर से लकड़ी बिनने के लिए जंगल निकला। जहां शाम तक वह वापस घर नहीं लौट सका, ऐसे में परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। बाद में अन्य ग्रामीणों ने गंगाराम के परिजनों को जानकारी हुई कि हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को दी गई। ऐसे में वनकर्मी व हाथी मित्र दल के सदस्य मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तकरीबन 12 हाथी की मौजूदगी है और घटना बनहर बीट के चुहकीमार जंगल क्षेत्र के जंगल में हुई है।
आगे की कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि घटना की सूचना अभी कुछ देर पहले मिली है। वन अमला मौके के लिए रवाना हो चुका है। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी है और मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *