रायगढ़ में 2 करोड़ रूपए के धान का गबन:खरीदी में की गई गड़बड़ी, भौतिक सत्यापन में हुआ खुलासा, 22 हजार बोरी धान कम पाया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला में धान खरीदी केन्द्र में अनियमतिता का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उपार्जन केन्द्र के भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ। जिसमें ऑनलाइन में उपलब्ध धान के बदले 22389 बोरी धान कम पाया गया। ऐसे में धान खरीदी केन्द्र के तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केन्द्र तिउर में 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी किया गया। जिसके बाद इस धान उपार्जन केन्द्र में खाद्य विभाग द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा 13 फरवरी 2025 को भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें संयुक्त जांच टीम ने पाया कि ऑनलाइन में उपलब्ध धान के बदले 22389 बोरी, 8955.55 क्विंटल धान कम है। जिसका समर्थन मूल्य के अनुसार 2 करोड़ 77 लाख 62 हजार 205 रूपए होता है। साथ ही ऑनलाइन में उपलब्ध बारदानों के बदले 9867 नग नए बारदाने तथा मिलर्स पुराने बारदाने 6376 नग अधिक पाया गया। शासन को हुआ करोड़ों रूपए का नुकसान
इससे संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन में पाया कि धान खरीदी में गड़बड़ी की गई है और इससे शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है। जिसके बाद जांच प्रतिवेदन संबंधित विभाग को पेश किया गया। ऐसे में अपेक्स बैंक खरसिया शाखा प्रबंधक राजीव दुबे ने खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाया।
आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज
जहां खरसिया पुलिस ने धान उपार्जन केन्द्र तिउर के सहायक समिति प्रबंधक व फड़ प्रभारी तिहारूराम जायसवाल व कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज जायसवाल के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 316(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *