रायगढ़ में 3 दिन में 2 डिग्री गिरा तापमान:दोबारा कड़ाके की ठंड का अहसास, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। 3 दिन पहले तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। अब 2 डिग्री गिरकर रात में न्यूनतम तापमान 12. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोबारा कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार की सुबह हल्की सर्द हवाएं चल रही थी। इससे तेज ठंड लग रहा था। गाड़ियों में ओस की बूंदें भी दिखी। दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड का असर दिखने लगा। शहर के बाहर सड़कें रात 8 बजे के बाद खाली हो गए। कई जगह पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव के उपाए करने लगे। छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर ठंड का असर कभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कभी इससे राहत। इस गर्म और सर्द मौसम का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बच्चे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि ऐसे मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके। तापमान बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड का असर फिर कम हो सकता है। वहीं, मौसम साफ रहने से सप्ताह भर में तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *