रायगढ़ में 3 दिन में 5 की मौत:नया साल के साथ दुर्घटनाओं का दौर शुरू, ट्रक ने युवक को कुचला, हाईवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नया साल शुरू होते ही दुर्घटनाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। 3 दिनों में 5 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। वहीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भी जारी है और यातायात पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक कर रही है। इसके बाद भी लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पहली घटना 1 जनवरी को घटित हुई। जिसमें कांशीराम चौक का रहने वाला संजय कुमार कुर्मी और लोईंग निवासी केशव मेहर सुबह साढ़े 10 बजे किसी काम से बाइक पर सवार होकर ढिमरापुर चौक की ओर से खर्राघाट जा रहे थे। इस दौरान केशव पीछे बैठा हुआ था, तभी फायर बिग्रेड कार्यालय के सामने ट्रक के चालक ने ठोकर मार दिया। इससे केशव बाइक से गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। उसके कमर के उपर वाहन का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम भी कर दिया था। हाईवा ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला
दूसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जहां शनिवार को ग्राम तोलमा का रहने वाला डोमिनिक टोप्पो 30 साल और उसका साथी संजय मिंज 32 साल प्लेटिना बाइक में सवार होकर लैलूंगा से अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम बीरसिंघा के पास हाईवा से साईड लेते हुए उससे आगे बढ़ रहा था। तभी हाईवा का चालक तेज रफ्तार वाहन को चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनों गिर गए और हाईवा वाहन का दाहिने तरफ का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर संजय व डोमोनिक की मौत हो गई। उर्दना तिराहा के पर देर रात हुआ हादसा
तीसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना तिराहा की है। भेलवाटिकरा निवासी जीवन बरेठ 28 साल गाड़ी चलाने का काम करता है। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे जीवन अपने परिजनों को किसी से आने की बात कह कर बाइक पर सवार होकर निकला। तभी उर्दना तिराहा के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। सड़क किनारे रेलिंग से जा टकाराई बाईक
चौथी घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें गोड़म का रहने वाला पंकज 24 साल अपनी बाइक पर सवार होकर खरसिया की ओर से आ रहा था। तभी ग्राम चारभांठा के पास तेज रफ्तार बाइक से उसका नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे लगे रैलिंग से टकरा गई। घटना के इसके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची और इसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
नियमों को तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ओवर स्पीड और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। आने वाले समय में समझाईश और कार्रवाई बढ़ा दी जाएगी, ताकि वाहन चालक नियमों का पालन करे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *