रायगढ़ में 5 गांव के किसानों ने किया चक्काजाम:प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मांग, 4 घंटे बाद मिला आश्वसन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान खरीदी को लेकर किसान परेशान हैं। सरकार के 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की घोषणा के बाद भी कुड़ूमकेला धान मंडी में 16 क्विंटल धान खरीदी की जा रही थी। ऐसे में 5 गांव किसानों ने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम कर दिया। जहां तकरीबन 4 घंटे तक ग्रामीणों का आंदोलन चला। घरघोड़ा ब्लाॅक के कुडूमकेला धान मंडी में धान खरीदी का काम चल रहा है। जहां किसानों से प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान लिया जा रहा था। ऐसे में किसानों ने शासन के घोषणानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लेने की मांग को लेकर आज आंदोलन शुरू कर दिया। शुक्रवार को मंडी के मेन रोड पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में कुडूमकेला, कोसमघाट, पुरी, पुसल्दा और पिलाईदरहा के काफी संख्या में किसान शामिल रहे। साथ ही ट्रैक्टर में किसान धान लेकर पहुंचे थे। ऐेस में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई और आवागमन बाधित होने लगा। किसानों को मिला आश्वसन
इसकी जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों को लगी, तो घरघोड़ा से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वसन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसके बाद किसानों का चक्काजाम समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *