रायगढ़ में ABVP जिला संयोजक के खिलाफ FIR दर्ज:नटवर हाई स्कूल में नारेबाजी कर तोड़फोड़ की, सहायक कार्यक्रम समन्वयक ने दर्ज कराई थी शिकायत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पीएमश्री नटवर हाई स्कूल में ABVP के छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ किया। जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग के पदस्थ अधिकारी ने थाने में की है। पुलिस ने इस मामले में ABVP जिला संयोजक समेत 4-5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, समग्र शिक्षा विभाग में सहायक कार्यक्रम समन्वयक के पद पर पदस्थ भुवनेश्वर पटेल (59) ने रिपोर्ट में दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि नटवर हाई स्कूल की प्राचार्य ने सूचना दी कि गुरुवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच स्कूल कैम्पस में भूतपूर्व छात्र सौरभ नामदेव और उसके साथी नारेबाजी करते हुए भीतर घुस गए। इसके बाद कमरे में लगे गमले और अन्य सामाग्री को तोड़ दिया। शुक्रवार को मामले की सूचना पर पुलिस ने सौरभ नामदेव और उसके 4-5 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। हिंदू विरोध गतिविधियों का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है कि गुरुवार को हिंदू विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए ABVP के जिला संयोजक सौरभ नामदेव और उसके साथियों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया। पहले गेट के सामने प्रदर्शन किया गया। इसके बाद स्कूल भीतर विरोध जताते हुए यहां गमले को तोड़फोड़ किया था। यह भी बताया जा रहा है कि ABVP कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली थाने में स्कूल प्रबंधन पर सनातन धर्म विरोध के संबंध में शिकायत पत्र दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *