रायगढ़ में MSP प्लांट के सामने विरोध प्रदर्शन:कन्वेयर बेल्ट में फंसने से हुई थी मजदूर की मौत, परिजन मुआवजा व नौकरी की कर रहे मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एमएसपी स्टील एंड स्पंज फैक्ट्री में सोमवार को एक हादसा हो गया था। जिसमें एक मजदूर का कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर उसके परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को घटना के बाद मामले की सूचना उसके मृतक लक्ष्मण साहू 40 साल के परिजनों को दी गई थी। ऐसे में उसके परिजन रायगढ़ पहुंचे और मंगलवार की सुबह 9 बजे से एमएसपी कंपनी गेट के सामने आंदोलन शुरू कर दिया। कंपनी के खिलाफ व अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे लगाने लगे। ऐसे में कंपनी के गेट को बंद रखा गया था। वहीं जब इसकी जानकारी चक्रधर नगर पुलिस को लगी, तो वे मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाईश देने लगे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन करते रहने की बात कही गई है। हांलाकि पुलिस व कंपनी के अधिकारी समझाईश देने में लगे हुए हैं। ऐसे हुई थी घटना
जांजगीर-चांपा जिला का रहने वाला लक्ष्मण साहू 40 साल पिछले कुछ समय से अन्य मजदूरों के साथ आकर जामगांव स्थित एमएसपी प्लांट में काम कर रहा था। सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे लक्ष्मण साहू अन्य मजदूरों के साथ प्लांट के भीतर काम कर रहा था। तभी काम करते समय एकाएक कन्वेटर बेल्ट की चपेट में उसका हाथ फंस गया और काफी खून बहने लगा। इसके बाद किसी तरह उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
समझाईश दी जा रही है
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि सुबह से मृतक के परिजन कंपनी के गेट के सामने विरोध कर रहे हैं। उनके द्वारा 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग की जा रही है। उन्हें समझाईश दी जा रही है। जल्द ही आंदोलन समाप्त हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *