रायगढ़ में NHM शोषण संविदा प्रथा का पुतला दहन:तीसरे दिन भी जमकर लगाए नारे, स्वास्थ्य विभाग के कई काम हो रहे प्रभावित

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अपनी मांगो को लेकर NHM कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। तीसरे दिन NHM शोषण प्रथा का पुतला दहन किया गया। साथ ही अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे भी लगाए। NHM के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग के कई काम भी प्रभावित होने लगे हैं। बुधवार की सुबह NHM कर्मचारी शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में इक्ट्ठा हुए। जहां तीसरे दिन पुतला दहन कर विरोध जताने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में NHM कर्मचारियों ने एनएचएम शोषण प्रथा का पुतला बनाया और उसे दहन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने NHM शोषण प्रथा बंद करने के साथ-साथ अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे लगाए। NHM कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 10 मांगे हैं और पिछले करीब 20 सालों से इनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब प्रदेश भर के NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। टीकाकरण काम भी हो रहा प्रभावित
डाॅ वैभव डियोडिया ने बताया कि NHM कर्मचारियों के आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण काम साथ ही यू वीन पोर्टल भी प्रभावित हो रहा है। जिले में जहां उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी NHM कर्मचारी हैं वे बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि जिले में उप स्वास्थ्य केन्द्र 160, प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र करीब 30 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 7 हैं। जहां कई तरह के काम प्रभावित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *