रायगढ़ से सरिया लेकर निकला ट्रक भोपाल नहीं पहुंचा:8 माह बाद आरोपी ड्रायवर कोरबा से पकड़ाया, 17 लाख का सरिया लेकर रास्ते से हुआ था फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को कोरबा से पकड़ा गया है। आरोपी ट्रक चालक 17 लाख का सरिया लेकर भोपाल के लिए निकला था, लेकिन रास्ते से लाखों का सरिया लेकर फरार हो गया। जिसकी तालाश पुलिस कर रही थी। जिसे कल पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक माह अगस्त 2024 में बीएस स्पंज प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री के सेल्समेन ने पूंजीपथरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जुलाई 2024 में लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक क्रमांक CG 04 PA 3783 में 17. 43 लाख का 35.040 टन टीएमटी सरिया को लोडकर भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना किया गया था। ट्रक लेकर रवि सिंह निकला था। इस दौरान भोपाल में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के अंशुल अग्रवाल ने ड्राइवर रवि सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह भोपाल से 100 किमी दूरी पर है और शाम तक पहुंच जाएगा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ड्रायवर रवि ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आरोपी ने धोखाधड़ी करने नाम बदल लिया
जब कंपनी और ट्रांसपोर्टर ने छानबीन की तो पता चला कि ड्राइवर लाखों का सरिया लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार मामले में जांच शुरू की। तब पता चला कि ड्रायवर रवि सिंह का असली नाम रंजित सिंह है और वह अखिलाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
फर्जी लायसेंस व आधार कार्ड बनवाए
जांच में पता चला कि ड्रायवर पूर्व में बिलासपुर में ट्रेलर चलाता था और उसकी पहचान अब्दुल मिस्त्री से हुई थी। तभी दोनों ने मिलकर योजना बनाई और फर्जी लायसेंस, आधार कार्ड और ट्रांसपोर्ट दस्तोवज तैयार किया। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बीएस स्पंज फैक्ट्री से लाखों का सरिया लोडकर भोपाल जाने के बहाने फरार हो गया।
कोरबा से पकड़ा गया आरोपी चालक
इसके बाद अब्दुल व उसके साथी राजू सिंह ने रास्ते से ट्रक खुद ले लिया और ड्रायवर रंजित सिंह को बदले में 1500 रूपए व एक मोबाईल देकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबुल किया। वहीं घटना में शामिल अब्दुल मिस्त्री व उसके फरार साथियों की तालाश में पुलिस जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *