रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में वार्षिक समारोह

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में कक्षा तीसरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। ‘वर्तमान का साहस करें, भविष्य की ओर बढ़ें’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम सुबह और शाम दो सत्रों में संपन्न हुआ। समारोह के सुबह के सत्र में डॉ. दीपा सिकंद कौत्स, दलजीत सिंह और विनय कपूर मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाम के सत्र में राजेश शर्मा, कैप्टन गुरब्रिंदर सिंह मान और रंगमंच कलाकार विशू ने शिरकत की। संस्थान की डायरेक्टर सोनल पिंटो और प्रिं. कंचन की उपस्थिति में अतिथियों का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *