रायन इंटरनेशनल स्कूल की पुनीत कौर बनी ‘स्टेट चैंपियन’

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर ने ‘मेगा ओलंपिया कॉम्बैट 2025′ में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। स्कूल के चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा पुनीत कौर ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘राज्य चैंपियन’ का खिताब हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनकी लगन को सिद्ध किया, बल्कि स्कूल के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण को भी दर्शाया। विद्यार्थी की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक मयंक अग्रवाल को उनके प्रभावी मार्गदर्शन के लिए ‘प्रेरक शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। छात्र और शिक्षक के इसी उल्लेखनीय तालमेल और स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानाचार्या कंचन मल्होत्रा को प्रतिष्ठित ‘गोल्डन प्रिंसिपल अवार्ड’ से नवाजा गया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्कृष्टता के प्रति संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *