रायन इंटरनेशनल स्कूल के नव निर्वाचित छात्र नेताओं ने ली शपथ

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक अलंकरण समारोह करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो ने की। इस मौके पर नव निर्वाचित छात्र परिषद की औपचारिक स्थापना की गई। मुख्यातिथि के रूप में आईटीबीपी के सेकेंड-इन-कमांड दिलीप कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, नृत्य और जल संरक्षण पर नाटक शामिल रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण रहा। नव निर्वाचित छात्र नेताओं ने स्कूल के मूल्यों को निभाने की शपथ ली। दिलीप कुमार मिश्रा ने ईमानदारी और साहस से नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आईटीबीपी में अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या कंचन मल्होत्रा के भाषण, धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *