रायपुर और बीरगांव में पुलिस कमिश्नर प्रणाली, नवा रायपुर इसमें शामिल नहीं

छत्तीसगढ़ का पहला पुलिस कमिश्नरी सिस्टम 23 जनवरी से रायपुर में लागू होगा। बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रायपुर-बीरगांव नगर निगम के 21 थानों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो गया है, जहां आईजी रैंक के अधिकारी बैठेंगे। जबकि निगम क्षेत्र के बाहर 12 थानों में देहात एसपी सिस्टम लागू होगा। इसका नया सेटअप तैयार किया जाएगा। देहात एसपी डीआईजी रैंक के अधिकारी होंगे। इनकी रिपोर्टिंग नए रायपुर ग्रामीण आईजी रेंज को होगी। पुलिस कमिश्नरी में 21 अधिकारियों की पोस्टिंग होगी। इससे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुधवार को भी मीडिया से बातचीत में कहा है कि मुख्यमंत्री और उनकी मंशा है कि पूरे रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो। इसके बावजूद मंगलवार को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में इसका प्रस्ताव नहीं लाया गया। बैठक में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम का प्रस्ताव नहीं रखने के पीछे अधिकारियों का तर्क था कि यह प्रस्ताव पूर्व में मंत्री परिषद की बैठक में लाया जा चुका है। इसलिए दोबारा इसे बैठक में शामिल नहीं किया गया। पुलिस कमिश्नरी और देहात में थानों का बंटवारा कर दिया है। जो स्टाफ जिस थाने में है, वहीं रखा जाएगा। बाद में तबादला होगा। हालांकि पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में फोर्स बढ़ाने की जरूरत है। रायपुर में 3600 का बल मंजूर है। वर्तमान में 2750 का ही बल उपलब्ध हैं। यानी अभी भी 850 कम हैं। कमिश्नरी सिस्टम में अधिकारी बढ़ने पर कर्मचारियों की ज्यादा जरूरत होगी। पुलिस का खुद का कोर्ट भी लगता है। कम से कम रायपुर में 5,000 से 6,000 का फोर्स होना चाहिए। हालांकि अभी सीएएफ और अन्य जगहों से 600 फोर्स की पूर्ति अस्थायी तौर पर की जाएगी। रायपुर ग्रामीण का होगा नया आईजी रेंज
शासन ने रायपुर ग्रामीण आईजी रेंज गठित किया है। इसमें रायपुर ग्रामीण एसपी के साथ बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी शामिल होगा। शंकर नगर ही रेंज आईजी दफ्तर होगा। एसपी ऑफिस नवा रायपुर में बनाया जाएगा। पहली स्मार्ट व मॉडर्न सिटी अब देहात का हिस्सा 15 साल से सरकार नवा रायपुर को प्रदेश की पहली स्मार्ट व मॉर्डन सिटी बनाने का दावा कर रही है। आने वाले समय में यह स्टेट कैपिटल रीजन का बड़ा केंद्र होगा। यह आईटी हब भी बन रहा है। बावजूद गृह विभाग ने इसे देहात का हिस्सा मानते हुए यहां ग्रामीण पुलिस व्यवस्था लागू की है। इससे इन इलाकों में निवेश प्रभावित होगा। यहीं से सरकार और शासन का संचालन होता है। यानी मंत्रालय, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और विधानसभा ग्रामीण अंचल के अंतर्गत होंगे। पुलिस कमिश्नरी में ये 21 थाने
सिविल लाइन, तेलीबांधा, देवेंद्र नगर, पंडरी, कोतवाली, गोलबाजार, गंज, मौदहापारा, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, आजाद चौक, टिकरापारा, डीडी नगर, सरस्वती नगर, आमानाका, कबीर नगर, खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, खम्हारडीह और मुजगहन।
रायपुर देहात में ये 12 थाने: विधानसभा, धरसींवा, सिलतरा, तिल्दा-नेवरा, खरोरा, आरंग, मंदिर हसौद, माना, राखी, नवा रायपुर, अभनपुर और गोबरा नवापारा। दो से चार थानों का होगा सब-डिवीजन कमिश्नर प्रणाली में होंगे 21 अधिकारी रायपुर कमिश्नर को ये अधिकार हासिल होंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *