रायपुर कलेक्टर की सरकारी कर्मचारियों को चेताया:टाइम पर ऑफिस नहीं आए तो सैलेरी कटेगी, सभी को बुलाकर फटकारा, हाथ बांधे सुनते रहे

रायपुर कलेक्टर ने जिले के अलग-अलग विभागों और दफ्तरों के समय पर ऑफिस नही पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कलेक्टर ने अफसरों को कहा कि जो कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे उनके वेतन को काटा जाए। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। नगर निगम प्रशासक और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह शुक्रवार को महिला बाल विकास कार्यालय, रोजगार कार्यालय, नगर निगम और जिला अस्पताल पंडरी का दौरा किया। उन्होंने अब्सेंट कर्मचारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर सख्ती से कहा कि हर हाल में सुबह 10 बजे ऑफिस आने और शाम साढ़े 5 बजे से पहले ऑफिस से बाहर नहीं जाने को कहा। इस दौरान सभी कर्मचारी हाथ बांधे चुपचाप सुनते रहे। टेबल पर नेम प्लेट हो कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट भी लगाया जाए ताकि उनकी पहचान हो सके। इसके साथ ही साफ सफाई को लेकर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी जिसमें उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने की भी निर्देश दिए हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें कर्मचारी कलेक्टर डॉक्टर गौरव ने कर्मचारियों को दुपहिया वाहन में ऑफिस हेलमेट पहनकर आने के लिए कहा है। साथी जो कर्मचारी कार से दफ्तर पहुंचते हैं उन्हें सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए कहा है। उसके बाद कलेक्टर में जिला अस्पताल पंडरी पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *