रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग से 1 लाख चोरी:गाड़ी की डिक्की खोलकर निकाले रुपए, वेयरहाउस कर्मचारी बना शिकार

रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर पार्किंग में खड़ी गाड़ी की डिक्की से 1 लाख रुपए पार हो गए हैं। चोर ने एक वेयरहाउस कर्मचारी को अपना शिकार बनाया है। इस मामले में कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत कर FIR दर्ज कराया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार रामटेके ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन में काम करता है। अपने व्यक्तिगत काम से और घर से 1 लाख रुपए कैश लेकर निकला था। ऑफिस में काम करने के दौरान पैसे उसने साथ रखे थे। इस बीच दोपहर को वह अपने सहकर्मी के साथ ट्रेजरी ऑफिस आया। डिक्की से रुपए हुए पार उसने रुपए को स्कूटी के डिक्की में रख दिया। फिर लॉक करके अंदर चला गया। करीब 20 मिनट बाद जब वापस लौटा तो देखा कि गाड़ी के डिक्की से 1 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने आसपास ढूंढने की कोशिश की लेकिन पैसे नहीं मिले। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *