रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में ग्राहक की चोरी का VIDEO:ईयरबड्स और आईफोन कवर पैंट में डाला, सिक्योरिटी टैग निकालकर फेंका

रायपुर के क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी हुई है। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक चोर ग्राहक बनकर भीतर आया। फिर उसने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। उसने रेक से इलेक्ट्रॉनिक सामान उठाएं फिर चालाकी से सिक्योरिटी टैग निकालकर फेंक दिया। इसके बाद सामान को अपने पैंट की जेब में डालकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युगल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह भाटागांव के क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में मैनेजर के पद पर हैं। 15 मई की दोपहर 12 बजे के करीब एक युवक ग्राहक की तरह शोरूम में सामान देख रहा था। तभी स्टाफ को सीसीटीवी में में उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। कुछ मिनट बाद व्यक्ति गायब हो गया। सिक्योरिटी टैग निकालकर फेंका स्टाफ ने देरी न करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तो व्यक्ति एक रेक से तीन डिब्बा ईयर बर्ड और एक एप्पल फोन का कवर निकालते दिख रहा है। आरोपी ने सामान पर लगे सिक्योरिटी टैग को भी निकाल कर फेंक दिया। फिर वह अपने पैंट के जेब में सामान को रखकर शोरूम से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी क्रिस पड़वार निवासी चिरमिरी जिला कोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *