रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में निवासरत कारोबारी की बंधक जमीन बेचकर आरोपियों ने 11 करोड़ 51 लाख की ठगी कर ली। कारोबारी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों का नाम विकास कुमार गोयल और आरोपियों का नाम नारायण प्रसाद, राघवेंद्र चंद और नीना जैन बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ जांच पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कारोबारी विकास कुमार गोयल ने पुलिस को बताया, कि हाईटेक एब्रोसेव प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक, प्रमोटर शेयर होल्डर एवं प्रापर्टी ब्रोकर ने उनकी बंधक जमीन की बिक्री का सौदा करके 11 करोड़ 51 लाख की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने तय समय पर पैसा वापस नहीं किया और अब फोन भी नहीं उठा रहे है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा आजाद चौक सीएसपी ईशू अग्रवाल ने कारोबारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने और केस दर्ज होने की पुष्टि की है। सीएसपी अग्रवाल ने कहां कि आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने केस लगाया सेंसिटिव मोड में करोड़ों की धोखाधड़ी के केस में आरोपियों के नाम का खुलासा ना हो, इसलिए सरस्वती नगर पुलिस के अधिकारियों ने एफआईआर को ऑनलाइन सेंसिटिव मोड में डाल दिया है। रेप और बच्चों से जुड़े मामलों को सेंसिटिव मोड में डालने का नियम है। लेकिन रसूखदारों को बदनामी से बचाने के लिए पुलिस अधिकारी हाईप्रोफाइल केस को सेंसिटिव मोड में डालकर जानकारी देने से भी बचते है।


