रायपुर के खाऊ गली में 60 तरह के स्ट्रीट फूड:एक छत के नीचे 9 फेमस फूड सिटी का जायका,बनारस की टमाटर चाट की डिमांड

इस मानसून आप कुछ अलग और बेहतर खाना चाहते हैं। देसी फूड की कैटेगरी में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए खाऊ गली गुड चॉइस हो सकती है। रायपुर के मैरियट होटल में लगे इस स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में आपको एक ही छत के नीचे देश के सबसे फेमस 9 शहरों के जायके का स्वाद मिल जाएगा। वाराणसी की फेमस टमाटर चाट, कोलकाता की झाल-मुड़ी, गुजरात की दाबेली या इंदौरी भुट्टे की कीस समेत 60 तरह के वेज-नॉनवेज फूड और डेजर्ट यहां आपको खाने मिल जाएंगे। खास बात यह है कि स्वाद से लेकर परोसने तक के सफर में आपको देसी अंदाज का चटकारा देखने को मिलेगा। मान लीजिए आपकी थाली में साउथ इंडियन फूड परोसा जा रही है, तो शेफ भी लूंगी, शर्ट और कंधे पर गमछा रखकर सर्व करते दिखेंगे। गुजराती स्ट्रीट फूड खाना हो तो इसे सर्व करने वाले चनिया चोली में नजर आएंगे। ताकि आप पूरी तरह देसी एक्सपीरियंस फील कर सकें। शेफ की रेसिपी घर पर करें तैयार इंदौरी भुट्‌टे की कीस रेसिपी: शेफ प्रीतम ने बताया कि स्वीट कॉर्न भुट्‌टे को उबालेंगे और ठंडा कर उसे क्रश करेंगे। पैन में घी डालकर राई, जीरा, ग्रीन चिल्ली डालकर भुट्‌टा डालेंगे, कोकोनट मिल्क एड करेंगे। हल्का नमक, हरी धनिया और नींबू का जूस डालेंगे। इसे हलवा की तरह पकाकर गर्मागर्म सर्व करेंगे। बनारसी टमाटर चाट रेसिपी: टमाटर को फ्लेम में जलाएंगे। ठंडा कर उसका छिलका अलग करेंगे। टमाटर के अंदर का बीज बाहर निकालेंगे। इसमें आलू और मावा का बना हुआ मिश्रण भरेंगे। टमाटर को दो पीस में काटेंगे और तवा में सेकेंगे। इसमें हरी चटनी और खजूर की चटनी डालकर सर्व करेंगे। अब जानिए कहां-क्या मिलेगा ? कोलकाता के स्टॉल में झालमुड़ी, काठीरोल, बिरयानी मिलेगी। साउथ इंडिया के स्टॉल में 5 से भी अधिक वैराइटी के दोसा। मुंबई के स्टॉल में वड़ा पाव। गुजरात के स्टॉल में दाबेली खास है। इंदौर के स्टॉल में भुट्‌टे की कीस, मटर कचौड़ी, जोशी का दही बड़ा और बेक्ड समोसा खास है। वर्ल्ड फेमस वाराणसी का टमाटर चाट, दिल्ली के छोले कुलछे और कोलकाता के छेने के कई प्रकार की मिठाइयां खास है। डिश एक ही लेकिन शहरों के जायकों में फर्क मान लीजिए आपने यहां गुजरात का वड़ा पाव चखा। जो स्वाद में खट्टा-मीठा लगेगा। वहीं मुंबई का वड़ा पाव आपको तीखा लगेगा। दरअसल, गुजरात और मुंबई दोनों में पाव की अहमियत काफी है। मुंबई में तीखी मिर्च मसाले के साथ आले का वड़ा डालकर वड़ा पाव सर्व किया जाता है। तो गुजरात में इसी पाव में आलू, खट्‌टा-मीठा मसाला और अनार दाना डालकर दाबेली बना दिया जाता है। इसी तरह बनारस का दही बड़ा खाना हो तो ये मूंग दाल का मिलेगा। वहीं इंदौर का दही बड़ा खाना हो तो उड़द दाल का। वहीं लखनऊ की फेमस बिरयानी अगर कोलकाता के स्टॉल से उठाएंगे तो इसमें आलू मिलेगा और बिरयानी का हल्का स्पाइसी और मीठा होगा। आंध्र प्रदेश का दोसा मूंग दाल का बना मिलेगा। वहीं, पंजाब में छोला भटूरा होता है, लेकिन यही दिल्ली में छोले को कुलछे के साथ परोसा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *