रायपुर के ज्वेलर्स दुकान से सोने की चेन की लूट:महाराष्ट्र से 4 आरोपी गिरफ्तार, खरीदने के बहाने दुकान में घुसे, 2 गाड़ी भी चुराए थे

रायपुर के एक ज्वेलर्स दुकान से सोने के चेन लूटने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाश गहने खरीदने के बहाने दुकान पर आया था। कारोबारी उसे चेन दिखाने लगा। तभी अचानक बदमाश 3 चेन छीनकर भाग गया था। इस मामले में खम्हारडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सोने की चेन और 2 चोरी की गाड़ियां बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, वारदात 29 मई को शक्ति नगर के रोशन ज्वेलर्स नाम की दुकान पर हुई है। शाम 4:30 बजे एक बदमाश दुकान के अंदर आया। दुकान का मालिक पन्ना जैन अकेले था। बदमाश ने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद ज्वेलर्स उसे सोने की अलग-अलग चेन दिखाने लगा। इसी बीच बदमाश ने मौका पाकर 3 चेन अपने हाथ में पकड़कर तेजी से दुकान के बाहर भाग गया। दुकान मालिक आरोपी के पीछे भागा। लेकिन बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। महाराष्ट्र से 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के टीम ने मामले में जांच करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर और गोंदिया रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी जय पाटिल उर्फ बॉबी, राहुल सुखचंद लिल्लारे और राहुल डोंगरे उर्फ विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने के लिए उन्होंने भिलाई के पावर हाउस और रायपुर के टाटीबंध से 2 दोपहिया चुराई थी। इन्हीं गाड़ियों पर वह ज्वेलरी दुकान पहुंचे थे। वारदात के बाद आरोपियों ने सोने की एक-एक चेन आपस में बांट ली। दो आरोपियों ने अपने सोने की चेन को ईरा गोल्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में बेच दिया था। बदले में कैश ले लिए थे। पुलिस कंपनी को भी नोटिस दे रही है। एक आरोपी का पिता भी शामिल इनमें से एक आरोपी जय पाटिल के पिता राजेश गोपीचंद पाटिल भी चेन बेचने में मदद किए। पुलिस ने राजेश को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी केदारनाथ भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने फिलहाल एक सोने की चेन, 2 नग गाड़ियां और 4 फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी 1. जय पाटिल उर्फ बॉबी पिता राजेश पाटिल उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – जरीय पटका बुद्ध विहार थाना जरीय पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र। 2. राहुल सुखचंद लिल्लारे पिता सुखचंद लिल्लारे उम्र 23 साल निवासी दवनीवाड़ा थाना दवनीवाड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। 3. राहुल डोंगरे उर्फ विक्की पिता पूरन लाल डोंगरे उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुडुवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र। 4. राजेश गोपीचंद पाटिल पिता गोपीचंद पाटिल उम्र 55 साल निवासी वार्ड नंबर 04 कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *