रायपुर के ढाबे में बत्ते से मारकर युवक की हत्या:स्टाफ क्वार्टर में कुक के साथ हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

रायपुर के आरंग में नेशनल हाईवे 53 के एक ढाबे में युवक की बत्ते से मारकर हत्या हो गई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की युवक का ढाबे के कुक के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद कुक ने उसके सिर पर बत्ते से वार कर दिया। युवक लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का हैं। आरंग खाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम पुलिस को हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का संदेह जताते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। 2 दिन से बंद था ढाबा थाना प्रभारी ने बताया कि लवली ढाबा पिछले दो दिनों से बंद था। मौके पर मौजूद ढाबा मिस्त्री चुन्नू टंडन पिता केशव टंडन (35 वर्ष), निवासी भाटापारा तुमगांव, जिला महासमुंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि जब वह ढाबे में पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति स्टाफ क्वार्टर में मौजूद था। उसे वहां से जाने को कहने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके दौरान उसने लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर था और रुकने के लिए जगह तलाशते हुए ढाबे पर पहुंचा होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं। वहीं, आरोपी चुन्नू टंडन को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *