रायपुर के प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग; VIDEO:रिहायशी इलाके के बीच में बनी थी फैक्ट्री, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, जलकर राख हुआ सामान

रायपुर के बिरगांव के एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने जब धुआं उठने देखा तो उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया। फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच में बनी थी। जिस वजह से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उरला के बिरगांव में रविवार सुबह 9 बजे के करीब एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री के भीतर पलंग और सोफा मैन्युफैक्चरिंग का काम होता है। आग लगते ही प्लाई और फोम होने की वजह से तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने जब भीतर से धुआं उठते देखा तो उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री के भीतर तेज पानी की बौछार मारकर आग पर कंट्रोल किया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। जिस वक्त आग लगी उस समय फैक्ट्री के भीतर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि इस आगजनी में लाखों का माल जलकर राख हो गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *