रायपुर के फार्म-हाउस में हुल्लड़ मचाते 22 लोगों पर एक्शन:7 युवतियां भी शामिल, देर रात कर रहे थे पार्टी, संचालक पर भी कार्रवाई

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में बुधवार देर रात पार्टी कर हुल्लड़बाजी करने वाले 22 युवक-युवतियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार फार्म हाउस में 15 युवक और 7 युवतियां देर रात पार्टी करते हुए शोर-शराबा कर रहे थे। सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा करते रहे। आसपास के लोगों की शिकायत को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। इसके साथ ही जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी (29), निवासी डॉल्फिन प्लाजा, दलदल सिवनी, मोवा के खिलाफ भी विधानसभा थाने में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक-युवतियों के नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *