रायपुर कोर्ट में वकील को धमकाने पर पिटाई; VIDEO:मारपीट के आरोपी का वकील से हुआ था बहस, गाली गलौज के बाद भड़के वकील

रायपुर कोर्ट में 2 युवकों की एक वकील के साथ बहसबाजी हो गई। जिसके बाद युवक वकील को धमकाने लगे। इस बात से नाराज होकर वकीलों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद वकीलों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में एक्शन लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, विजय घृत लहरे और ललित कुर्रे नाम के युवक विशाल नाम के वकील से अपने केस के बारे में बातचीत करने आए थे। बातचीत करने के दौरान युवक वकील से बहस करने लगे। मामला बढ़ते ही गाली गलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोग वकीलों ने युवकों को गाली देते सुना तो वें भड़क गए। वकीलों ने की पिटाई वकीलों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। फिर उसे कोर्ट परिसर के पुलिस चौकी में सौंप दिया। जहां आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस मामले में वकील संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने कहा कि रायपुर जिला न्यायालय में वकील को धमकी दी गई। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *