रायगढ़ | पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में खेले जा रहे आमंत्रण कप अखिल भारतीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भुवनेश्वर केप ने श्रीधर क्रिकेट अकादमी रायपुर की टीम को 27 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुबह श्रीधर क्रिकेट अकादमी रायपुर ने सिक्का जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया रायपुर की शुरुआत खराब रही और शुभ के 2 ओवर में ही मात्र 2 रन पर टीम के 3 विकेट गिर गए मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला एम. बिन्नी ने 90 गेंदों पर 90 रन, कप्तान श्रीधर अय्यर 49 गेंद मे 38 रन, जितेन्द्र ठाकुर 13 गेंद पर 18 रन व आदित्यनाथ सिंह के 23 गेंद पर 25 रन की बदौलत टीम 30 ओवर में 189 रन बना सकी। भुवनेश्वर केप की ओर से कमलकांत शर्मा एवं विद्याधर बेहरा ने 2-2 एवं मोहम्मद अनस ने 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुवनेश्वर केप सलामी बल्लेबाज परवेज आलम के 41 गेंद में 42 रन, आयुष चंद 66 गेंद मे 58 रन व मोहम्मद अनस नाबाद 70 रन की बदौलत 25.3 ओवर में ही विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया रायपुर की ओर से सौम्या केसरी और आदित्यनाथ ने 1-1 विकेट लिए के मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अनस रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी किशोर कसेर व हिमांशु चावड़ा ने संभाली। मैच में टॉस भारतीय स्टेट बैंक पुसौर के शाखा प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया।


