रायपुर जगदलपुर हाईवे पर हाइवा-कार की टक्कर:कार ड्राइवर घायल, इंजन टूटकर फेंकाया, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर एक कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से टकरा गई, फिर विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसा जगदलपुर और बस्तर के बीच हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन तक टूटकर फेंका गया। कार के सामने के हिस्से के परखच्चे टूट गए। घटना में कार ड्राइवर घायल हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हाइवा और कार से टकराई गाड़ी बताया जा रहा है तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार बस्तर की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच टोल प्लाजा के नजदीक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई। फिर एक अन्य कार से टक्कर हुई। कार ड्राइवर को मामूली चोट हादसे में कार का इंजन टूटकर फेंका गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार चालक घायल है। उसे मामूली चोट आई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले भी उसी जगह पर हादसे हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *