रायपुर, दुर्ग समेत चार सांसद कर चुके हैं मांग:बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का होगा विस्तार, रायपुर से चलेगी या दुर्ग से, दो सप्ताह में तय करेगी अफसरों की टीम

रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक चलाने के लिए हलचल तेज हो गई है। रेलवे ने आपरेटिंग और कामर्शियल अफसरों की एक टीम बनाई है। यह टीम ट्रेन की टाइमिंग और गाड़ी को यार्ड में खड़ी करने की जगह समेत कई बिंदुओं पर अध्ययन करेगी। टीम यह भी पता लगाएगी कि ट्रेन को रायपुर या दुर्ग तक विस्तारित किया जाए। यात्रियों की अनुमानित संख्या का भी पता लगाया जाएगा। दो सप्ताह में टीम अपी रिपोर्ट रायपुर मंडल को सौंप देगी। बता दें कि रीवा से रायपुर तक के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। रायपुर और दुर्ग से रीवा जाने वाले यात्रियों को बिलासपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। जानिए क्या आ रही परेशानी: रीवा-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार दुर्ग तक करने के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत चार सांसद अलग-अलग मांग कर चुके हैं। लेकिन विस्तार नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में रायपुर में ट्रेन की मरम्मत के लिए जगह नही‍ं है और दुर्ग में ओवरलोड है। यही वजह है कि रेलवे निर्णय नहीं ले पा रहा है। 29 जून को आधा दर्जन ट्रेनें रद्द
रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिलियारी-मांढर के बीच स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा-बिलासपुर के बीच गर्डर लांचिंग का काम करेगा। इस वजह से बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-कोरबा पैसेंजर, रायपुर-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरारोड मेमू और गेवरारोड-बिलासपुर मेमू 29 जून को रद्द रहेंगी। जबकि आधा दर्जन पैसेंजर रद्द रहेंगी। दुर्ग-अंबिकापुर सहित पांच एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना होगी। रिपोर्ट के बाद निर्णय
मांग को देखते हुए अफसरों को एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद इस पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। -अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *