रायपुर-दुर्ग समेत पांचों संभाग में यलो अलर्ट:बिलासपुर-बस्तर समेत सभी जिले भीगेंगे, बिजली गिरेगी, प्री मानसून की बारिश से 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, सुबह बौछारें पड़ी जिससे दिन का तापमान कम रहा। प्री मानसून एक्टिविटी के कारण पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक लुढ़का है। बता दें कि देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। रविवार को मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद एक टर्फ और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी। रायपुर में 7 डिग्री लुढ़का पारा रायपुर में भी मौसम ठंडा रहा और दिन में हल्की बारिश से दिन का तापमान सामान्य के कम रहा लेकिन बारिश और हल्की धूप रहने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा । वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। आज भी बादल रहने की संभावना है। दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। यह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *