रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जोनों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उपअभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से यह आदेश जारी किए हैं, जो अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगे। आयुक्त के निर्देश पर जारी आदेश में कई जोनों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, ताकि निर्माण, रखरखाव और विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। कार्यपालन अभियंताओं की पदस्थापना सहायक अभियंताओं के तबादले उपअभियंताओं की नई जिम्मेदारियां नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी प्रशासनिक आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से जोनों में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण कार्यों की निगरानी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी।


