रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

रायपुर में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 को विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स में आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में स्क्वेयर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 से 14,500 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, इंसेंटिव और मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना नया रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग, सेक्टर-21 में होगी। 27 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन इस कैम्प में छत्तीसगढ़ के ऐसे दिव्यांग महिला और पुरुष आवेदक शामिल हो सकते हैं, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान, अंग्रेजी समझने की क्षमता तथा हिंदी बोलने और लिखने का ज्ञान होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है। ये डॉक्यूमेंट लाना होगा इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवास, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। कैम्प में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है, हालांकि स्थल पर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *