राजधानी के टाटीबंद इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में अचानक लगी आग में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन समय रहते कोई उन्हें बचा नहीं सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला टाटीबंद इलाके में 70 वर्षीय किशोर गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते है। शनिवार की सुबह किशोर गुप्ता का बेटा जितेंद्र गुप्ता घर में ताला मारकर उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करने गया था। घर के अंदर बुजुर्ग अकेले थे और ठंड की वजह से रूम हीटर जल रहा था। शनिवार की सुबह आठ बजे मोहल्ले वालों ने घर में आग लगी देखी। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे, लेकिन गेट लाँक होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मोहल्लेवालों ने जितेंद्र गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम जलती, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। परिवार गया मैहर दर्शन करने आमानाका पुलिस के अनुसार जिस दौरान घर में आग लगी, उस समय किशोर गुप्ता घर में अकेले थे। बेटा नौकरी और उनके घर के अन्य सदस्य मैहर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।


