रायपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई:स्कूटी से डिलीवरी करते अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में एक्शन

रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.76 बल्क लीटर देशी मदिरा और एक स्कूटी जब्त की है। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन और कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। आबकारी विभाग जिला रायपुर की टीम ने 8 जनवरी 2026 को ग्राम बाना, थाना आरंग क्षेत्र में यह कार्रवाई की। जांच के दौरान नवीन प्राथमिक शाला के सामने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान ग्राम बाना निवासी उजेंद्र बंजारे के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की में रखी 32 पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.76 बल्क लीटर है। बरामद शराब अन्य जिला महासमुंद की बताई गई है। आरोपी गया जेल आबकारी विभाग ने मौके से अवैध शराब और स्कूटी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है, जबकि कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *