रायपुर में एम्स अस्पताल के क्लर्क से लूट:लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक पर बैठा युवक, CCTV फूटेज के आधार पर तलाश जारी

रायपुर में एम्स अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई है। एक युवक ने लिफ्ट मांगने के बहाने कर्मचारी की बाइक पर बैठ गया। फिर कुछ दूर जाकर चाकू से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात कर दी। पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है। ग्राम सिमरिया निवासी नरेंद्र ठाकुर, जो एम्स रायपुर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, सोमवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जीई रोड स्थित राजकुमार कॉलेज के सामने वह कुछ देर काम से रुके थे, तभी एक अज्ञात युवक पास आया और घर तक छोड़ने की बात कहने लगा। नरेंद्र ठाकुर ने उसकी बात मान ली और उसे बाइक पर बैठा लिया। जब दोनों पुरानी शराब भट्ठी आश्रम तिराहा के पास पहुंचे तो युवक ने उतरने के लिए कहा। जैसे ही नरेंद्र ने बाइक रोकी, युवक ने अचानक बाइक की चाबी छीन ली और पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने नरेंद्र ठाकुर की शर्ट की जेब से 2200 रुपए झपट लिए और मौके से भाग गया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट और धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *