रायपुर रेंज में चल रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये आरोपी बैंक खाता खुलवाने से लेकर उसे ऑपरेट करते थे। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जिसके बाद रायपुर साइबर रेंज की टीम IG अमरेश मिश्रा के निर्देश में लगातार आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाने में ठगी FIR दर्ज हुई। मामले की जांच को साइबर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए ठगी की रकम को जिन बैंक खातों में भेजा गया था। वहां के बैंक स्टाफ से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दर्जनों की संख्या में फर्जी तरीके से बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों का उपयोग रकम को इधर से उधर भेजने के लिए किया जाता था। इस मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रमोटर, बैंक खाता धारक, संवर्धक एवं संचालक, फ्रॉड कॉलर, सिम विक्रेता और सीए को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई व्यक्ति ऐसे हैं जिनके बैंक अकाउंट में ठगी की बड़ी रकम प्राप्त की गई। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश और रायपुर के रहने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 1 देवेंद्र शर्मा पिता आनंद शर्मा उम्र 32 वर्ष पता ग्राम अरेल, मुंडेरवा, जगदीशपुर उत्तरप्रदेश 2 सनी सोनी पिता बृजलाल सोनी उम्र 26 वर्ष पता भवानी नगर, कोटा, रायपुर 3 राकेश साहू पिता भागवत साहू उम्र 45 वर्ष पता दलदल सिवनी मोवा, रायपुर 4 राजेन्द्रपुरम पिता मानिकपुरम उम्र 32 वर्ष पता विधानसभा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू रायपुर 5 भानु प्रताप सेन पिता रोहित सेन उम्र 22 वर्ष बजरंग चौक तूता रायपुर 6 अब्दुल कलाम पिता अब्दुल शाहीद उम्र 49 वर्ष पता कल्लू गैरेज के पास मौदहापारा 7 रोहित कस्तूरिया पिता दिलीप कस्तूरिया उम्र 24 वर्ष पता दिव्या कॉलोनी न्यू राजेंद्र नगर रायपुर 8 रितेश निर्मलकर पिता ईश्वर निर्मलकर उम्र 39 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 बच्चन चौक कुंद्रा पारा थाना गुढियारी जिला रायपुर 9 ऋतिक शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 25 वर्ष पता बजरंग चौक तिल्दा रायपुर 10 बज्जू शर्मा पिता शरद शर्मा उम्र 25 वर्ष पता दीनदयाल वार्ड, वार्ड नंबर 16, तिल्दा रायपुर


