रायपुर में ‘काव्य कुंभ’ का आयोजन:’राहगीर’ देंगे कविता के जरिए सोशल मैसेज, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए

राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार दोपहर 12 बजे से ‘काव्य कुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से आए युवा कवि अपनी कविता प्रस्तुत कर रहे है। इस स्पर्धा में टॉप-3 विजेताओं को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस आयोजन के पहले सत्र समाप्ति के बाद दूसरे सत्र में साहित्य, शेर-ओ-शायरी, स्टोरी टेलिंग और सांस्कृतिक संवाद में देशभर के मशहूर कवि, लेखक, वक्ता और शायर शिरकत करेंगे। ‘राहगीर’ और ‘संवाद’ से सजेंगी शाम शाम 4 बजे ‘राहगीर’ अपनी विशिष्ट गायन शैली और प्रस्तुति के माध्यम से कविता और शायरी को सोशल मैसेज में पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे ‘संवाद’ सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद और प्रसिद्ध वक्ता सौरभ द्विवेदी के बीच साहित्य, लेखन और अभिनय पर संवाद होगा। इस सत्र को लेकर युवाओं और साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह है। ‘साहित्य संगम’ और साहित्यिक बौछार शाम 6:30 बजे से ‘साहित्य संगम’ आयोजित होगा, जिसमें देश के मशहूर कवि और शायर जैसे अजहर इकबाल, वरुण आनंद, मनु वैशाली, डॉ. सुरेंद्र दुबे और मीर अली मीर हिस्सा लेंगे। यह सत्र साहित्य और शेर-ओ-शायरी के रसिकों के लिए खास होगा। इस कार्यक्रम का अंतिम सत्र ‘सुरूर’ रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें शायर मनहर सेठ और स्टोरी टेलर रुचिका लोहिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *