रायपुर में खिलौने वाली बंदूक पकड़े नकली पुलिस वाला पकड़ाया:दुकानदारों से रसीद देकर वसूल रहा था रुपया, कंधे में लिखा था बहरूपिया

रायपुर में एक नकली पुलिस वाला पकड़ाया है। पुलिस वाले ने अपने कमर में खिलौने वाली नकली बंदूक भी पकड़ी हुई थी। वह दुकानदारों से रसीद देकर रुपए वसूल रहा था। खुलेआम इस तरह पैसे वसूलने की शिकायत जब पुलिस के पास पहुंची। तो फौरन पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड का है। थाना प्रभारी आशीष यादव से मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली कि एक अंधेड़ उम्र का व्यक्ति सब इंस्पेक्टर का कंधे में दो स्टार लगाकर पंडरी के पुराने बस स्टैंड एरिया में घूम रहा है। आसपास के दुकानदारों से रुपए ले रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को थाने लेकर आई। कलामंच से जुड़ा है व्यक्ति इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि व्यक्ति किसी कलामंच से जुड़ा हुआ है। उसने अपने कंधे में बहरूपिया लिख रखा है। आसपास के व्यापारियों से बातचीत करने में पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति जबरदस्ती नहीं कर रहा था। लेकिन लोगों से नकली वर्दी पहनकर रुपए मांग रहा था। इसके बदले वह रसीद भी दे रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन उसे समझाईश दी गई है कि वह वर्दी की तरह दिखने वाले कपड़े का इस्तेमाल न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *