रायपुर में गंज थाने के सामने चाकूबाजी:ई-रिक्शा ड्राइवर ने युवक पर किया हमला, पीठ और कंधे पर आई चोटें

रायपुर में गंज थाने के सामने ही दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा ड्राइवर ने एक युवक को चाकू मार दिया। घटना थाने के सामने होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लोकेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रिक्शा चालक ने गुस्से में आकर लोकेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की पीठ और कंधे में लगा है। घायल का इलाज जारी घटना थाने के सामने होने से पुलिस ने मौके में पहुंचकर घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी रिक्शा चालक की पहचान की जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। फिलहाल घायल लोकेश की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *