रायपुर में गणेश देखने आए व्यापारी से मारपीट हुई है। लाखे नगर में गणेश देखने के दौरान भीड़ होने की वजह से आरोपी को हल्का धक्का लग गया। जिसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए व्यापारी को अपने दोस्तों से भी पिटवा दिया। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आशीष सोनवानी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि वह जीवन निरंकारी भवन ईदगाह भाटा के पास रहता है। ट्रेडर्स का काम करता है। वह बीती रात करीब 2 बजे लाखे नगर गणेश देखने गया। इस दौरान भीड़ अधिक होने की वजह से राहुल पृथवानी नाम के युवक को हल्का धक्का लग गया। इसके बाद राहुल गाली-गलौज करने लगा। सड़क पर दोस्तों से पिटवाया आशीष ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने मारपीट शुरू कर दिया। उसने अपने दोस्तों को भी बुलाकर आशीष की पिटाई करवा दी। फिर अपने पास रखें किसी सामान से आशीष के सिर पर मारा। इस मारपीट में उसके सिर, कान और कंधे में चोटें आई हैं। इसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में आजाद चौक पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


