रायपुर में चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती:आर्मी ड्रेस पहनकर घर में घुसे, लाल सलाम बोलकर कहा-घर को बम से उड़ा देंगे

रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की वारदात हुई है। डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे थे। उन्होंने घर के भीतर बुजुर्ग को धमकाते हुए बंधक बना लिया। लाल सलाम बोलकर कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर इलाके के अनुपम नगर में डकैत कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए 4 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। इनके साथ एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। 4 तस्वीरों में देखिए डकैती से पहले कार से कैसे आए आरोपी… 4 पुरुष और एक महिला डकैत सीसीटीवी के मुताबिक, 2 बजकर 47 मिनट में एक सफेद रंग की रिट्ज कार में 5 लोग पहुंचे, जिनमें 4 पुरुष हैं और एक महिला थी। सभी के चेहरे ढके हुए थे। इनमें से 2 पुरुष आर्मी की ड्रेस में थे। वहीं 2 अन्य लोग काले सफेद रंग के ड्रेस में थे। इनके साथ एक महिला भी थी, जिसने चेहरा ढक रखा था। एक-एक करके सभी डकैत मनोहर वेणु के घर के भीतर घुसे, फिर कुछ देर बाद महिला कार उतरकर अंदर गई। अंदर जाकर कहा-पुलिस में आपने शिकायत की थी, हम पहुंच गए इस दौरान घर के भीतर मनोहर और उसकी दो बहनें थीं। आर्मी ड्रेस पहने एक डकैत ने कहा कि आपने पुलिस में शिकायत की थी। हम लोग आ गए हैं। इसके बाद शुरुआत में आर्मी ड्रेस पहने 2 डकैत घर के भीतर घुसे। घर के लोगों ने शिकायत से इनकार किया। इसके बाद भी वह घर के भीतर ही रहे, फिर कार से 2 अन्य युवक उतरे और वह भी घर के अंदर चले गए। दो-तीन मिनट बाद एक युवक बाहर आया और इशारा कर डकैत महिला को भी घर के अंदर बुलाया। 2 दिन पहले रायपुर में फायरिंग रायपुर में 2 दिन पहले फायरिंग भी हुई थी। एक युवक ने विवाद के बाद 2 हवाई फायरिंग की। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई थी। युवक ने आपसी विवाद के बाद गोली चलाई। गोली चलाने वाले का नाम तैफुद्दीन उर्फ टप्पू है। आरोपी ने चिकनी मंदिर के पास मोह. कलीम से विवाद के बाद देशी पिस्टल से 2 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने 2 आरोपियों से पिस्टल और खाली खोखा जब्त किया है। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है…. …………………… छत्तीसगढ़ में डकैती से संबंधित और भी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर डकैती का खुलासा: झारखंड के 8 बदमाश गिरफ्तार, 3.51 करोड़, बरामद, शराब दुकान से निकालने पर कर्मचारी ने बनाया लूटकांड का प्लान छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर कालाहांडी जिले में 10 करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा हुआ है। डकैती में शामिल झारखंड के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। धर्मगढ़ की देशी शराब दुकान से 30 जनवरी की रात हुई इस डकैती में पुलिस ने 3.51 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *