रायपुर में चॉइस सेंटर में चोरी की वारदात हो गई है। चोर दुकान का शटर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर भीतर घुसा था। फिर उसने गले में रखे हुए करीब 86 हजार रुपए और मोबाइल पार कर दिए। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विद्याभूषण वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसका रैता गांव में चॉइस सेंटर है। 5 जुलाई की रात 2 बजे से सुबह 5:30 के बीच एक चोर दुकान के भीतर घुसा। उसने दुकान के सामने का शटर तोड़ दिया। बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। फिर उसने दुकान में रखा करीब कैश और एक मोबाइल समेत करीब 1 लाख का माल पार कर दिया। इस मामले में धरसींवा थाना पुलिस ने विद्याभूषण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की छान बीन और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।


