रायपुर में जासूसी करने के शक पर युवक की पिटाई:हरियाणा से अपनी बहन के घर माना आया था युवक, रात 1 बजे घूमते हुए पड़ोसियों ने पकड़ा

रायपुर में जासूसी करने के शक पर एक युवक की पिटाई हो गई है। युवक हरियाणा से अपनी बहन के घर माना आया हुआ था। वह रात को 1 बजे अपने दोस्त के साथ घूम कर घर वापस लौटा। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसके साथ हाथापाई कर दी। इस मामले में फिलहाल माना पुलिस ने युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूरज सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। दिसंबर 2024 से अपनी बहन के माना स्थित घर में रह रहा है। मंगलवार रात 1 बजे वह अपने दोस्तों प्रवीण उपाध्याय के साथ घूमते हुए घर पहुंचा। तो वहां पर उर्मिला चौहान, उसका पति, लड़का और अन्य लोग खड़े हुए थे। उन्होंने जासूसी करने का आरोप लगाते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। शरीर में कई जगह चोंटे इस दौरान सूरज ने उन्हें गाली देने से मना किया। तो आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में सूरज के कोहनी, सिर सीना, पीठ और दाहिने हाथ के अंगूठे में चोंटे आई हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही आरोपी के दोस्त और बहन ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करवाया। इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *