रायपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग VIDEO:भंडार कक्ष के दस्तावेज जले, शार्ट–सर्किट से आग लगने की आशंका; एक किलोमीटर दूर से दिख रही लपटे

रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग भंडार कक्ष में लगी, जहां वर्षों पुराने महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कक्ष में रखी कई फाइलें जलकर खाक हो गईं। कार्यालय में लगी आग इतनी भयानक है, कि एक किलोमीटर दूर से उसकी लपटे दिख रही है। आग की लपटें देखकर पुलिस-फायर ब्रिगेड को दी सूचना कार्यालय कर्मचारियों ने धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विभागीय दस्तावेजों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित रिकॉर्ड, पत्राचार, पुरानी फाइलें और अन्य जरूरी कागजात शामिल बताए जा रहे हैं। इससे विभागीय कार्यों पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। आगजनी की कराएंगे जांच स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले में जांच कराने की बात दोहराई है। जांच में विभागीय अधिकारी पता करेंगे कि आग कैसे लगी? किन-किन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है? मामले में विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन के अधिकारियों को सुपुर्द करने की बात विभागीय अधिकारियों ने बोली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *