रायपुर में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अभनपुर के भरेंगाभाठा गांव के पास जुए की महफिल जमाई हुईं थी। इस बात की भनक पुलिस को लग गई पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके रेड मार दिया। पुलिस ने रकम 21 हजार रूपये, ताशपत्ती, 5 नग मोबाईल फोन,
4 नग मोटर सायकल कीमती लगभग 2 लाख रूपये जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी 1. प्रवीण कोशले पिता हरिलाल कोशले उम्र 24 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 2. मयंक सिन्हा पिता अमर नाथ सिन्हा उम्र 26 वर्ष निवासी केसरा थाना रानीतराई जिला दुर्ग। 3. प्रदीप कोशले पिता तुकाराम कोशले उम्र 26 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 4. हरवंश कोशले पिता धनीराम कोशले उम्र 40 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 5. राकेश कुमार गायकवाड पिता अगसदास गायकवाड उम्र 37 वर्ष निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 6. ज्ञानदास गायकवाड पिता आधार गायकवाड उम्र 55 वर्ष साकिन भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर। 7. नरोत्तम भारती पिता दुकलहा भारती उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर। 8. विजय पाल पिता बराती पाल उम्र 50 वर्ष निवासी तेलीबांधा पुरैना जिला रायपुर।


