रायपुर में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार:जंगल के पास जमीं थी महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 45 हजार रुपए जब्त

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा स्थित मुनिबाबा जंगल के पास पुलिस ने रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और 45,000 रुपए नगद जब्त किए हैं। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां आरोपी ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जुआरियों के खिलाफ थाना आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *