रायपुर में गन-प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ की चांदी की लूट की कहानी झूठी निकली। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि व्यापारी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसने अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए यह साजिश रची थी। व्यापारी ने बताया था कि अज्ञात लोग उसके फ्लैट में घुसे, बेहोश कर हाथ-पैर बांधे और 86 किलो चांदी के जेवर लेकर भाग गए थे। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है। पुलिस आज इस मामले में खुलासा करेगी। घटना शनिवार (4 अक्टूबर) का है। पुलिस को जांच में पता चला है कि कोई लूट हुई ही नहीं है। व्यापारी ने पुलिस को ये भी बताया था कि अज्ञात लोग वारदात के बाद CCTV कैमरे का DVR भी ले गए। पहले ये तस्वीरें देखिए… व्यापारी ने कहा था बेहोश करके लूट सराफा कारोबारी का नाम राहुल गोयल है, जो UP के आगरा के रहने वाले हैं। लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आशंका जाहिर की गयी कि बदमाश पहले से कारोबारी और जेवरों के बारे में जानते थे। पुलिस को मिली शिकायत में क्या था? दरअसल, 4 अक्टूबर की सुबह 2 नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया। राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया। इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कारोबारी के हाथ-पैर भी भी बांध दिए, फिर घर में रखे चांदी के जेवरों को लेकर भाग गए। जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का DVR भी ले गए। कारोबारी को शनिवार सुबह 11 बजे के करीब होश आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद कैसे भागे लुटेरे कारोबारी के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसे घर से चांदी के जेवर गायब मिले। वह इधर-उधर देखा तो घर के पीछे के हिस्से पर रस्सी बंधी हुई थी। लुटेरे इसी रस्सी के सहारे पीछे के रास्ते से भागे हैं। लुटेरे कब भागे, उसे पता नहीं है। रुमाल के जरिए लुटेरों ने क्लोरोफॉर्म सुंघाया, जिसकी वजह से वह बेहोश था। आगरा से आकर रायपुर में जेवर बेचते थे राहुल गोयल सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं। यहां किराए के फ्लैट में रहते हैं। सदर बाजार में जेवरात बेचते हैं। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे सराफा कारोबारियों में डर का माहौल है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबरें भी पढ़ें 1. रायपुर में 20 मिनट में 60 लाख की डकैती…VIDEO: चुनाव के बीच आर्मी ड्रेस में घुसे 5 डकैत, पिस्टल अड़ाकर कहा-घर बम से उड़ा देंगे रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 60 लाख की डकैती की वारदात हुई है। डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों पर पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। लाल सलाम बोलकर कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 2. रायपुर में मौज-मस्ती करने 6 दोस्तों ने की लूट, VIDEO:मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों पर चाकू अड़ाया; अंगूठी, पैसे और मोबाइल छीने रायपुर में 6 दोस्तों ने शहर के तीन अलग-अलग जगह पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया। चाकू अड़ाकर उनसे मोबाइल अंगूठी और कैश छीन लिए। पढ़ें पूरी खबर…


