रायपुर में ड्रग्स पार्टी करने पर संचालक पर होगी कार्रवाई:नए साल से पहले पुलिस सख्त; नशे में वारदात होने पर मालिक पर लेंगे एक्शन

राजधानी रायपुर के बाहरी इलाकों में स्थित फॉर्म हाउस अय्याशियों का अड्‌डा बनते जा रहा है। फर्जी आईडी से फॉर्म हाउस बुक करके युवक-युवतियां हुक्का, जुआ और टेक्नो पार्टियों का आयोजन कर रहे है। इन आयोजनों पर पुलिस ने रेड मारी है, लेकिन सबूत के अभाव में शांति भंग की कार्रवाई की गई और कुछ मामलों में बॉन्ड भरवाया गया। पुलिस की सख्ती के बावजूद फॉर्म हाउस और पार्टियों का आयोजन करने वाले संचालकों की मनमानी जारी है। इन आयोजनों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस ने अब नोटिस का सहारा लिया है। पढ़े इस रिपोर्ट में इस तरह की पार्टियां कहां हो रही? पुलिस ने इस पर नियंत्रण लगाने के लिए क्या प्लान बनाया है। पहले पढ़े ये तीन केस केस-1: हुक्का वीडियो वायरल तब केस रायपुर में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के फोन पर पिछले दिनों हुक्का पीने वाले युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था। पुलिस ने इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो तीन साल पुराना है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। केस-2: लेट नाइट पार्टी पर एक्शन विधानसभा थाना पुलिस ने 18 नवंबर को इलाके में स्थित जेडी फॉर्म हाउस में दबिश देकर 22 युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी, कि पार्टी में शामिल कुछ युवक पिस्टल लेकर आए है। पुलिस ने जांच की तो एक युवक के पास से पिस्टल भी मिला। पुलिस ने युवक-युवतियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और फॉर्म हाउस संचालक अमन दुलानी पर भी एक्शन लिया। केस:3 ड्रग्स सेवन करते युवकों का वीडियो हुआ था वायरल रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित निजी फॉर्म हाउस में ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो भी अक्टूबर महीने में वायरल हो चुका है। इन वीडियो में कौन था? इस बात का पता आज तक रायपुर पुलिस के अधिकारी नहीं लगा पाए है। मामले में फॉर्म हाउस में पुलिस ने जांच की थी, और कुछ बिल्डर से पूछताछ भी की थी। लेकिन यह मामला आज तक अधर में लटका हुआ है। ये महत तीन केस नहीं, बल्कि हकीकत है रायपुर के आउटर में स्थित उन फॉर्म हाउस की जिन्हें किराए पर चढ़ाकर संचालक मनमानी मरने का लाइसेंस रसूखदारों को दे रहे है। फार्म हाउस संचालक के खिलाफ लेंगे एक्शन इन फॉर्म हाउस में नियमों को ताक में रखकर हुक्का, ड्रग्स पार्टी और जुए की महफिल सजाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों तक भी ये शिकायतें पहुंची है। नए साल के सेलिब्रेशन और गोपनीय तरीके से चल रहे इन पार्टियों में किसी तरह की अराजकता ना हो, इसलिए पुलिस अधिकारियों ने नियम बनाया है। जिले के सभी फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी करके पुलिस अधिकारियों ने इवेंट आर्गेनाइजर और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि पार्टी में शामिल होने वाले नशीली सामग्रियों का सेवन करेंगे। उनके द्वारा यदि किसी भी तरह की घटनाक्रम को अंजाम दिया जाएगा, तो फार्म हाउस संचालक को भी केस में पार्टी बनाकर उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। राजधानी में 20 क्लब, 80 से ज्यादा फार्म हाउस रायपुर में करीब 20 क्लब, 80 फॉर्म हाउस हैं। कई क्लबों का इतिहास विवादों से भरा है। क्वींस क्लब गोलीकांड, हाइपर क्लब गोलीकांड, IP क्लब में गोलीकांड, मारपीट, VW कैन्यन होटल और द व्हाइट क्लब में मारपीट ने सवाल खड़े किए। वहीं कुछ फार्म हाउस से ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने वायरल वीडियो में जांच करने के नाम पर फार्म हाउस संचालक और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर सख्ती की। अब जानिए रायपुर में पार्टियों का कल्चर कहां से बढ़ा ? दरअसल, 25 अगस्त 2012 को रायपुर VW कैन्यन में एक पूल पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रायपुर की तत्कालीन महापौर किरणमयी नायक ने इस पर एक्शन लिया था। विवाद के बाद इस तरह की पार्टियों पर रोक लगाई थी। पूल पार्टी के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने फॉर्म हाउस, होटल कारोबारियों के लिए नियम बनाए थे। इन नियमों के तहत होटल-फॅार्म हाउस के संचालकों को पार्टियों की जानकारी पुलिस को देनी है, लेकिन इस नियम का कोई पालन नहीं हो रहा है। यहीं से रायपुर में पूल पार्टी, सीक्रेट नशे की पार्टियां क्रेज में आई थी। रायपुर में किस-किस इलाके में चल रहे क्लब ? शहर में क्लबों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। तेलीबांधा, फुंडहर से लेकर माना रोड तक करीब 10-14 क्लब संचालित हो रहे हैं। नया रायपुर में दो, पंडरी से विधानसभा रोड पर एक और डीडी नगर में दो क्लब चल रहे हैं। इन क्लबों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन और पुलिस ने दर्जनों नियम बनाए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इनका पालन सिर्फ कागजों तक सीमित है। ज्यादातर क्लब देर रात तक खुले रहते हैं और यहां नियमों की अनदेखी आम बात है। इससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। आफ्टर पार्टी के नाम पर परोसी जा रही ड्रग्स, शराब रायपुर में ड्रग्स पार्टियों का सीधा पैटर्न सिंडिकेट चलाने वाले इन कारोबारियों ने बना रखा है। होटल-क्लब में पार्टियों का आयोजन कराते है। वहां पर आफ्टर पार्टी के नाम पर प्रचार करके ग्रुप के सदस्यों को फॅार्म हाउस उपलब्ध कराते है। इन फॉर्म हाउस की आफ्टर पार्टियों में शराब से लेकर हशीश, गांजा, वीड, कोकीन, हेरोइन और एमडीएमए तक उपलब्ध रहती है। पुलिस की कार्रवाई में कई बार इस बात का खुलासा भी हो चुका है। फॉर्म हाउस बनाने और पार्टी आयोजित के ये हैं नियम फॉर्म हाउस संचालक पर भी होगी कार्रवाई दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया, कि फाॅर्म हाउस संचालकों पर सख्ती करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी करके उन्हें निर्देश दिया गया है, कि फॉर्म हाउस में किराए देने से पहले आयोजकों की सही जानकारी लेंगे। इस जानकारी को पुलिस से साझा करेंगे। पार्टी में किसी भी तरह की नशीली सामग्री का इस्तेमाल होगा, तो पार्टी करने आए लोगों के साथ फॉर्म हाउस संचालक पर भी कार्रवाई होगी। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में ड्रग्स-सप्लाई…1600KM का बनाया स्मगलिंग रूट: पंजाब से लाए 80 लाख की हेरोइन, राजधानी में खपा रहे थे 9 डीलर्स, 4 नेटवर्क थे एक्टिव रायपुर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क को खत्म कर दिया है। 4 छोटे सप्लायर नेटवर्क ने पंजाब से रायपुर तक 1600KM लंबी सप्लाई चेन बना रखी थी। पुलिस ने एक साथ 9 सप्लायर्स को अरेस्ट किया। इनके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *